स्वागत, शनिवार, सितंबर 05, 2026 | 15:56 IST

मुख्य पृष्ट

सी.एस.आई.आर - सीएमईआरआई

সিএসআইআর - সেন্ট্রাল মেকানিক্যাল ইঞ্জিনিয়ারিং রিসার্চ ইনস্টিটিউট, বিজ্ঞান ও প্রযুক্তি মন্ত্রণালয়, ভারত সরকার सीएसआईआर - केंद्रीय यांत्रिक अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार CSIR - Central Mechanical Engineering Research Institute, Ministry of S&T, Govt. of India
Mobile nav
आखरी अपडेट : 24 अगस्त, 2026

पहचाने गए आउटरीच केंद्रों में कौशल प्रशिक्षण सुविधाकर्ता की नियुक्ति हेतु अभिरुचि की अभिव्यक्ति, सीएसआईआर-सीएमईआरआई विज्ञापन संख्या SIPG/STF/EoI/2026-27/02 के संदर्भ में

वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर), विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में, केंद्रीय यांत्रिक अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीएमईआरआई), दुर्गापुर, “पहचाने गए आउटरीच केंद्रों में कौशल प्रशिक्षण सुविधाकर्ता की नियुक्ति” हेतु अभिरुचि की अभिव्यक्ति (EOI) आमंत्रित करता है। कार्यक्षेत्र, पात्रता मानदंड, अनुदेश, पूर्व-योग्यता मानदंड आदि के विवरण तथा प्रस्तुतीकरण हेतु आवश्यक प्रारूपों वाला EOI दस्तावेज संलग्न है। पात्र फर्म अपने उत्तर निर्धारित प्रारूप में सीलबंद लिफाफे में निम्न पते पर निदेशक, सीएसआईआर-केंद्रीय यांत्रिक अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीएमईआरआई), एम.जी. रोड, सिटी सेंटर, दुर्गापुर, 713209, पश्चिम बंगाल, भारत के नाम से प्रस्तुत कर सकती हैं।

प्रस्ताव प्रस्तुत करने का स्थान एवं समय-सारणी
प्रति
प्रमुख
व्यवसाय विकास इकाई (BDU)
सीएसआईआर-सीएमईआरआई
दुर्गापुर-713209
ई-मेल: bdg [dot] cmeri [at] csir [dot] res [dot] in
दूरभाष: 9474546419


प्रस्तुतीकरण की अंतिम तिथि: 10 सितंबर, 2026 को सायं 5:00 बजे तक